चुनाव आ रहा है तो मोदी रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने की बातें कर रहे हैं: प्रियंका वाड्रा

प्रियंका वाड्रा ने राजस्थान के जालौर में जनसभा को संबोधित किया

चुनाव आ रहा है तो मोदी रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने की बातें कर रहे हैं: प्रियंका वाड्रा

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बहुत बढ़ गई हैं

जालौर/दक्षिण भारत। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को राजस्थान के जालौर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जालौर आकर खुशी और गर्व महसूस होता है। जालौर कर्मठ लोगों की धरती है। आप सभी के लिए हमारे मन में बहुत आदर है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि यहां कांग्रेस की सरकार थी, आप काम से खुश थे। कुछ गिले-शिकवे भी थे और आपने सरकार बदली। फिर क्या हुआ? कांग्रेस सरकार की लगभग योजनाएं बंद कर दी गईं। इसलिए आज मैं चाहती हूं कि आप सभी आने वाले चुनाव में अपने विवेक से वोट दें।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बहुत बढ़ गई हैं, लेकिन अब चुनाव आ रहा है, तो मोदीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने की बातें कर रहे हैं। जब मेरी बहनें महंगा रसोई गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रही थीं, तब मोदी कहां थे? 

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। हम अपने रास्ते से भटकने वाले नहीं हैं। हम आपके लिए लड़ते रहेंगे, काम करते रहेंगे और आपकी सेवा करते रहेंगे। यही हमारा धर्म है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

बेंगलूरु: एयर मार्शल नागेश कपूर ने ट्रेनिंग कमांड प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला बेंगलूरु: एयर मार्शल नागेश कपूर ने ट्रेनिंग कमांड प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला
अपने करियर के दौरान कई फील्ड और स्टाफ नियुक्तियों पर काम किया है
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का निवल लाभ चौथी तिमाही में 45 प्रतिशत बढ़ा
कर्नाटक: सियासी पारा चढ़ा, सूर्यदेव भी खूब बरसा रहे धूप
दिल्ली के उपराज्यपाल का बयान- बम संबंधी धमकियों के स्रोत का पुलिस ने पता लगा लिया
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले की जांच को लेकर क्या बोले कर्नाटक के गृह मंत्री?
टोकन ऐप मामला: सीबीआई ने 10 राज्यों में 30 स्थानों पर छापे मारे
जिस मामले की वजह से इमरान ने गंवाई थी कुर्सी, उसमें आया नया मोड़!