उप्र: हो गई घोषणा, अमेठी नहीं, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

वायनाड के बाद यहां से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

उप्र: हो गई घोषणा, अमेठी नहीं, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

Photo: IndianNationalCongress FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने रायबरेली और अमे​ठी लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इन सीटों पर काफी समय से घोषणा का इंतजार था।

पार्टी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है।

बता दें कि रायबरेली और अमे​ठी गांधी परिवार की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचती रही हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा और राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं। अब उनके बेटे राहुल गांधी इस सीट से किस्मत आजमाएंगे।

वहीं, अमेठी से साल 2004 से राहुल गांधी जीतते रहे हैं। उन्होंने यह सिलसिला साल 2014 तक बरकरार रखा था। तब उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा की स्मृति ईरानी को हराया था। हालांकि साल 2019 में स्मृति ने राहुल गांधी को बड़े अंतर से हरा दिया था। उसी साल राहुल ने केरल के वायनाड से भी पर्चा भरा था। वे वहां से लोकसभा पहुंचे थे।

राहुल गांधी ने इस बार भी वायनाड से नामांकन दाखिल किया था, जहां मतदान हो चुका है। उनके अमेठी सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा थी, लेकिन इस बार पार्टी ने 'बदलाव' करते हुए उन्हें रायबरेली से मैदान में उतार दिया। 

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र? 'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र?
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन वाले हैं घोटालेबाजों की जमात, इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए: मोदी
देवराजे गौड़ा के आरोपों पर बोले शिवकुमार- केवल पेन-ड्राइव के बारे में चर्चा कर रहे हैं ...
वीडियो ने साबित कर दिया कि स्वाति मालीवाल के सभी आरोप झूठे थे: आप
इंडि गठबंधन ने बुलडोजर संबंधी टिप्पणी के लिए मोदी की आलोचना की, कहा- धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे
मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: नड्डा
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया