कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी में इस बार 'किस करवट बैठेगा ऊंट'?

इस बार कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है

कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी में इस बार 'किस करवट बैठेगा ऊंट'?

फोटो: संबंधित पार्टियों के फेसबुक पेजों से।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमे​ठी सीट से राहुल गांधी के बजाय किशोरी लाल शर्मा पर दांव लगाया है। वहीं, राहुल को रायबरेली से टिकट देकर मैदान में उतारा है।

रायबरेली की तरह ही अमेठी भी कांग्रेस का गढ़ रही है। हालांकि यहां पूर्व में जनता पार्टी और भाजपा भी खाता खोलने में कामयाब रही हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को बड़े अंतर से हराया था। 

साल 1967 में अस्तित्व में आई अमेठी सीट पर पहली बार कांग्रेस के विद्याधर वाजपेयी विजयी रहे थे। उन्होंने साल 1971 में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। हालांकि 1977 में यह सीट जनता पार्टी की झोली में गई थी। तब रवीन्द्र प्रताप सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी। 

उसके बाद 1980 में यहां से संजय गांधी जीते थे। फिर, साल 1981, 1984, 1989 और 1991 में कांग्रेस के राजीव गांधी जीते थे। साल 1991 के उपचुनाव में कांग्रेस के सतीश शर्मा लोकसभा पहुंचे थे। उन्होंने 1996 में भी जीत दर्ज की थी। 

साल 1998 में यहां से भाजपा पहली बार कमल खिलाने में कामयाब रही थी। उसके संजय सिंह अमेठी से जीते थे। हालांकि साल 1999 में यह सीट एक बार फिर कांग्रेस के पास आ गई। यहां से सोनिया गांधी जीतकर लोकसभा पहुंची थीं।

उन्होंने साल 2004 के लोकसभा चुनाव में यह सीट अपने बेटे राहुल गांधी के लिए छोड़ दी और स्वयं रायबरेली चली गईं। उस साल यहां से राहुल गांधी ने अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते थे।

साल 2009 में भी राहुल गांधी जीते थे। साल 2014 में भाजपा ने यहां से स्मृति ईरानी को टिकट दिया था। हालांकि स्मृति जीत नहीं पाईं, लेकिन मुकाबला कड़ा रहा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर राहुल गांधी को यहां उतारा। वहीं, भाजपा ने एक बार फिर स्मृति पर भरोसा जताया। 

उस चुनाव में स्मृति ने राहुल को हरा दिया। चूंकि राहुल ने केरल के वायनाड से भी पर्चा भरा था। वे उस सीट से जीत गए, लेकिन अमेठी से हारना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका था। साल 2024 में भाजपा की ओर से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी का मुकाबला कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से है। अब देखते हैं कि ऊंट किस करवट बैठता है! 

Google News

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र? 'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र?
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन वाले हैं घोटालेबाजों की जमात, इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए: मोदी
देवराजे गौड़ा के आरोपों पर बोले शिवकुमार- केवल पेन-ड्राइव के बारे में चर्चा कर रहे हैं ...
वीडियो ने साबित कर दिया कि स्वाति मालीवाल के सभी आरोप झूठे थे: आप
इंडि गठबंधन ने बुलडोजर संबंधी टिप्पणी के लिए मोदी की आलोचना की, कहा- धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे
मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: नड्डा
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया