वीडियो: अमर सिंह ने अखिलेश को बताया ‘नमाजवादी’ पार्टी का अध्यक्ष, आज़म को बोले ‘राक्षस’

वीडियो: अमर सिंह ने अखिलेश को बताया ‘नमाजवादी’ पार्टी का अध्यक्ष, आज़म को बोले ‘राक्षस’

लखनऊ। कभी समाजवादी पार्टी का जानामाना चेहरा रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक वीडियो जारी कर अखिलेश और आज़म खान पर हमला बोला है। इस दौरान अमर सिंह काफी आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने अखिलेश और आज़म खान पर कई आरोप लगाए हैं। वीडियो की शुरुआत में अमर सिंह अखिलेश यादव और उनके पारिवारिक झगड़ों का जिक्र करते हैं। उसके बाद वे काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अखिलेश और आज़म पर निशाना साधते हैं।

अमर सिंह कहते हैं कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विष्णु का मंदिर बनाना है। अखिलेश यादव तुम्हें विष्णु का मंदिर बनाने का अधिकार है.. तुम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नहीं हो, नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हो। .. इसके बाद अमर सिंह आज़म खान पर कई आरोप लगाते हैं। उन्हें अमर सिंह का बनाया हुआ राजनीतिक पुत्र बताते हैं।

अमर सिंह का एक और वीडियो- ‘सत्ता के लिए घुसपैठियों को भाई कहने लगी हैं दीदी’

वीडियो में अमर सिंह आज़म खान को राक्षस तक कह डालते हैं। अमर सिंह अखिलेश पर आरोप लगाते हैं कि मुश्किल वक्त में उनके परिवार से उन्हें संभालने कोई नहीं आया, जबकि वे हर हालात में साथ निभाते थे। वीडियो में अमर सिंह आज़म खान पर कई गंभीर आरोप लगाते दिखे। यह है वो वीडियो :

 

ये भी पढ़िए:
– लो जी, कबूतर और हिरन के बाद अब सनी लियोनी भी बन गईं उत्तर प्रदेश की वोटर! जानिए मामला
– अब इस गाने पर जमकर नाचे डब्बू अंकल, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो
– आयुर्वेद की यह अकेली दवा रखती है 20 से ज्यादा बीमारियों को दूर, एक में समाए अनेक फायदे
– इस गांव में सदियों पहले सभी लोगों का हुआ था कत्ल, यहां कोई नहीं मनाता रक्षाबंधन

About The Author: Dakshin Bharat