अहमदनगर: नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, मंच पर हुए बेहोश

अहमदनगर: नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, मंच पर हुए बेहोश

nitin gadkari

अहमदनगर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। वे महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे, जहां मंच पर ही बेहोश हो गए। कार्यक्रम में राज्यपाल विद्यासागर राव सहित कई लोग मौजूद थे। उन्होंने गडकरी को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, नितिन गडकरी महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आए थे। जब वे मंच पर राष्ट्रगान के लिए खड़े थे तो उनकी तबीयत खराब हो गई। उनके पास राज्यपाल विद्यासागर राव खड़े थे। जब गडकरी बेहोश होकर गिरने लगे तो उन्होंने संभाल लिया।

वहीं गडकरी के दफ्तर की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि अब वे स्वस्थ हैं और अपने आगे के निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं। नितिन गडकरी अहमदनगर के राहोरी कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल थे। उन्हें शुगर लो होने के कारण अस्वस्थता हुई। वहां उपलब्ध चिकित्सकों ने तुरंत उपचार किया। अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

गडकरी नागपुर से लोकसभा सदस्य हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। संघ के करीबी गडकरी पर गंगा की सफाई की भी जिम्मेदारी है। हाल में एक रैली के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वे पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त रहे हैं।

About The Author: Dakshin Bharat