कालेधन पर प्रहार था नोटबंदी: भाजपा

कालेधन पर प्रहार था नोटबंदी: भाजपा

भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले छह वर्षों में किए गए आर्थिक परिवर्तनों या निर्णयों में एक समग्र रूपरेखा और विचार-प्रक्रिया है, जिसमें से एक है नोटबंदी।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों के तीन व्यापक आधार थे- आर्थिक रणनीति को किसी भी पश्चिमी मॉडल से उधार नहीं लिया जाना चाहिए और यह भारतीय सिद्धांतों पर आधारित होगा। सात दशकों से जरूरतमंदों की स्थिति को बदलना, और उन्हें आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाना। टेक्नोलॉजी का उपयोग और दृढ़प्रतिज्ञ, साफ सरकार से स्वच्छ अर्थव्यवस्था।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कालाधन जो हमारे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है, पर नोटबंदी एक बड़ा प्रहार था। साल 2014 से 2016 तक, सरकार ने अनौपचारिक क्षेत्र के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। इसने लोगों को माफी के साथ अपनी अघोषित आय की घोषणा करने का अवसर दिया और फिर नोटबंदी की गई

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि नोटबंदी के तीन प्रभाव हैं: अर्थव्यवस्था की सफाई- जांच में मदद मिली है। औपचारिकीकरण- इसने हमें गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचने में मदद की है। राजस्व एकत्रीकरण- सरकार एक बड़े आकार की औपचारिक अर्थव्यवस्था के साथ गरीबों की अधिक मदद कर सकती है।

About The Author: Dakshin Bharat