चीन के साथ विवाद में देश की जनता सरकार के साथ : खुर्शीद

चीन के साथ विवाद में देश की जनता सरकार के साथ : खुर्शीद

फर्रुखाबाद। कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि चीन के साथ सीमा विवाद होने पर देश की जनता सरकार के साथ ख़डी है। खुर्शीद ने शनिवार को यहां कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद काफी पुराना है। चीन की रणनीति विस्तारवादी है। चीन के साथ देश की सीमा पर किसी तरह का विवाद होने पर देश की जनता सरकार के साथ ख़डी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को देश का पूरा समर्थन है। अपनी सीमा की रक्षा के लिए किसी के आगे नहीं झुकेंगे। सरकार को सीमा पर दखल देने वालों के खिलाफ मुंहतो़ड जवाब देना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यहां कायमगंज के पितौरा गांव में यश भारती सम्मान पाए एवं प्रमुख इतिहासकार डॉ. रामकृष्ण राजपूत के आवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि चीन मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहयोग के लिए एक बार भी नहीं कहा। चीन के साथ अगर विवाद होता है तो सभी लोगों का कर्तव्य है कि सरकार के प्रति अपना समर्थन देते हुये प्रतिद्वंद्वी का सामना करें। खुर्शीद ने कहा कि सरकार चीन को दुश्मन मान रही है या नहीं, यह नहीं कह सकते हैं। चीन को भारत का प्रतिद्वंद्वी मान सकते हैं। यह प्रतिद्वंद्वी गुजरात में करो़डों रुपए की लागत से मेट्रो ट्रेन लगा रहा है। उसका व्यापार ब़ढ रहा है। ऐसे में दुश्मन नहीं हो सकता बल्कि प्रतिद्वंद्वी हो सकता है। सही बात सरकार बता नहीं रही है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’’ तो दूर तक की करते हैं लेकिन झूले पर बैठे हों उनके साथ में तब मन की बात नहीं करते थे। ऐसा लगता है कि यदि उस समय मन की बात की होती तो भूटान आदि में आज यह स्थिति न दिखाई प़डती। चीन के साथ विवाद हो तो सरकार के साथ ख़डें होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि विश्व में युद्ध आसान नहीं है, देश कोई भी हो चीन, भारत, कोरिया, ईराक आदि कई जगह सीमा पर विवाद हैं। ऐसे में जितना भी हो सके सबको युद्ध से बचना चाहिए। शांति से आगे की ओर ब़ढ सके यही अच्छी बात है।

About The Author: Dakshin Bharat