कांग्रेस ने किसानों को बनाया था ऋणयुक्त : पात्रा

कांग्रेस ने किसानों को बनाया था ऋणयुक्त : पात्रा

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्ट लोगों एवं गबनकर्ताओं के लिए ५० हजार की वेल्यू नहीं है, लेकिन गरीबों के जीवन निर्वाह के लिए ५० हजार बहुत अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इसका महत्व महनतकश ही समझ सकता है भ्रष्टाचारी नहीं। किसानों को भाजपा ने हमेशा ऋणमुक्त बनाया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा ऋणयुक्त बनाया था। अगर कांग्रेस ने तिल के बराबर भी काम किया होता तो यह दशा नहीं आती। कांग्रेस ने ५० हजार की ऋण माफी को कम बताते हुए गरीबों का मजाक उ़डाया है।डॉ. पात्रा भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य की सरकार को बधाई देते हुए कहा कि यहां की योजनाएं पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। जल स्वावलम्बन योजना से राजस्थान के सात हजार गांवों को आत्मनिर्भर बनाया है। जलदान सबसे ब़डा पूण्य है। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना एवं भामाशाह योजना गरीबों के कल्याण के लिए डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर का विश्व में सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। सरकार का हाल ही में आया बजट सर्वांगीण एवं सर्व-स्पर्शी बजट कहा जा सकता है। किसानों की ५० हजार रूपए की ऋण माफी एक उदाहरण है।ं्यत्रब्य्फ् द्बष्ठ्र ु्र्रुींु-र्ींू द्यब्ष्ठख्य् द्भय्ख्रदेश के इतिहास में वर्ष २०१३-१४ को याद रखा जाएगा, क्योंकि यह विकास के महत्वपूर्ण वर्ष रहे है। किसी भी शुभ कार्य के होने से पहले जैसे शुभ लक्षण आते है, उसी तरह वर्ष २०१३ में राजस्थान में भाजपा सरकार का बनना एक शुभ लक्षण था, जिसके बाद २०१४ में केन्द्र में भाजपा सरकार बनी और आज पूरे भारत में विकास की बयार बह रही है। आज पूरा विश्व इस बात को स्वीकार करता है कि भारत सबसे तेजी से ब़ढती हुई अर्थव्यवस्था है। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने संबोधित किया। इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने भी संबोधित किया। बैठक के अंत में जनसंघ के प्रदेशाध्यक्ष भानु कुमार शास्त्री के निधन पर दो मिनट मौन रखकर शोक रखा गया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनंद शर्मा ने किया।

About The Author: Dakshin Bharat