मोदी सरकार वादों को पूरा करने में विफल रही : मनमोहन सिंह

मोदी सरकार वादों को पूरा करने में विफल रही : मनमोहन सिंह

नई दिल्ली/भाषापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा। ’’जन आक्रोश’’ रैली में सिंह ने कहा,मोदी सरकार अपने हर वादे को पूरा करने में विफल रही। चार साल पहले जो वादे किए थे वो आज तक पूरे नहीं हुए।उन्होंने कहा,महंगाई बहुत ब़ढ गई है। नौजवान नौकरी नहीं मिलने से परेशान हैं। दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार ब़ढ गए हैं। इस पर मोदी सरकार ध्यान नहीं दे रही है।’’ सिंह ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत घट गई लेकिन पेट्रोल डीजल की कीमतें ब़ढ गई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा और इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ख़डा होना होगा।सिंह ने कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोग हजारों करो़ड लेकर भाग गए। इससे बैंक कमजोर हो गए हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा,चार साल में सरकार ने देश को जिस तरह से नुकसान पहुंचाया है, उससे सभी दुखी हैं। महिलाएं, नौजवान, किसान, दलित, पिछ़डे और अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं।’’उन्होंने कहा,इस रैली से यह संकल्प लेकर जाना है कि हमे राहुल गांधी के सन्देश को घर घर तक पहुंचाना है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा,इस सरकार के कार्यकाल में समाज का तानाबाना छिन्न-भिन्न हो गया है। भाई को भाई से ल़डाया जा रहा है। इस माहौल को बदलना होगा। यह बदलाव राहुल गांधी के नेतृत्व में ही हो सकता है।

About The Author: Dakshin Bharat