केजरीवाल ने एम्स जाकर जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली

केजरीवाल ने एम्स जाकर जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

केजरीवाल ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘अरुण जेटली से मिलने गया। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।’ जेटली (66) को नौ अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘एम्स गया, जहां कल (शनिवार को) आग लग गई थी। सौभाग्य से, एम्स अधिकारियों की तीव्र कार्रवाई के चलते किसी की जान नहीं गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’

About The Author: Dakshin Bharat