उन्नाव मामला: सेंगर को उम्रकैद, 25 लाख रुपए का जुर्माना

उन्नाव मामला: सेंगर को उम्रकैद, 25 लाख रुपए का जुर्माना

कुलदीप सेंगर

नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली की अदालत ने उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।

अदालत ने जीवंतपर्यंत कारावास की सजा के साथ-साथ सेंगर पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव में 2017 में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को दोषी करार दिया था।

अदालत ने सेंगर को भारतीय दंड संहिता (भादंसं) के तहत दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत किसी लोकसेवक द्वारा बच्ची के खिलाफ यौन हमला किए जाने के अपराध का दोषी ठहराया था।

About The Author: Dakshin Bharat