स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली को किया जाएगा विकसित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली को किया जाएगा विकसित

हैदराबाद। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण राव ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली को ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे भावी पीढियों को इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। राज्य में निकाली जा रही विमोचन यात्रा तीसरे दिन खम्मम जिले के येरुपरम गांव पहुंची। यहां पर डॉ. लक्ष्मण ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यवती और किशनराव का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने निजाम के खिलाफ ल़डे लोगों को पूरी तरह से भुला दिया है। कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति दोनों ही पार्टियां वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। दोनों ही दल हैदराबाद स्वतंत्रता के नायकों के साथ अन्याय कर रही हैं। तेलंगाना सरकार को १७ सितम्बर को आधिकारिक रूप से मुक्ति दिवस मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में यदि भाजपा की सरकार बनेगी तो इस काम को जरुर पूरा करेगी। मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधते हुए डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि तेलंगाना का विरोध करने वाले लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ ही एमआईएम के लोगों को भी गले लगा रहे हैं। राज्य का विरोध और तेलंगाना के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाने वाले लोगों का मुख्यमंत्री सम्मान कर रहे हैं। निजाम के नियमों का उल्लघंन करते हुए लोगों को सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक निजाम केसीआर सरकार किसानों और दलितों पर अत्याचार कर रही है। धरनास्थल इंदिरा पार्क को भी हटा दिया गया है। विमोचन यात्रा में सरकार अ़डचनें पैदा कर रही है। इसके बावजूद ब़डी संख्या में लोग इसका स्वागत और समर्थन कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी महासचिव मुरलीधर राव भी उपस्थित थे।

About The Author: Dakshin Bharat