मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 200 विधानसभा क्षेत्रों में ‘विकास यात्रा’ शुरू करेगी

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 200 विधानसभा क्षेत्रों में ‘विकास यात्रा’ शुरू करेगी

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अगले माह से २०० विधानसभा क्षेत्रों में ’’विकास यात्रा’’ शुरू करेगी।मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को विधायकों और जिला प्रभारी मंत्रियों को मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्रों में शुरू की जाने वाली इस यात्रा के बारे में बताया गया।वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के लिए मुख्यमंत्री की ’’विकास यात्रा’’ १५ अप्रैल से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र उदयपुर से शुरू होगी। यात्रा के दौरान स्थानीय विधायक, सांसद और जिले के प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री के साथ होंगे। इस विकास यात्रा का समापन जुलाई में होगा। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यात्रा की योजना के बारे में पार्टी नेताओं को बताया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष २००३ में जब वसुंधरा राजे पहली बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं थी तब से मुख्यमंत्री की इस तरह की यह तीसरी यात्रा होगी।उल्लेखनीय है कि राजे इससे पूर्व ’’परिवर्तन यात्रा’’ और ’’सुराज संकल्प यात्रा’’ निकाल चुकी है। इस यात्रा को ’’विकास यात्रा’’ का नाम दिया गया है।

About The Author: Dakshin Bharat