पाक को पछाड़कर सियाचिन में तिरंगा लहराने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का निधन

पाक को पछाड़कर सियाचिन में तिरंगा लहराने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का निधन

लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून

नई दिल्ली/भाषा। सियाचिन में वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ की अगुवाई करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) प्रेमनाथ हून का मंगलवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून (सेवानिवृत) ने देश को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मोदी ने ट्वीट किया, लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून (सेवानिवृत) के निधन से काफी दुखी हूं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ भारत की सेवा की और हमारे देश को मजबूत एवं अधिक सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं मित्रों के साथ है।

About The Author: Dakshin Bharat