एअर इंडिया बेंगलूरु से सैन फ्रांसिस्को, हैदराबाद से शिकागो के लिए शुरू करेगी नॉन-स्टॉप फ्लाइट

एअर इंडिया बेंगलूरु से सैन फ्रांसिस्को, हैदराबाद से शिकागो के लिए शुरू करेगी नॉन-स्टॉप फ्लाइट

एअर इंडिया का विमान। फोटो: फेसबुक पेज।

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। एअर इंडिया अमेरिका में अपने पंख और फैलाने के लिए तैयार है। वह नौ और 13 जनवरी से बेंगलूरु व सैन फ्रांसिस्को के बीच और हैदराबाद व शिकागो के बीच अपनी पहली नॉन-स्टॉप सेवा की शुरुआत कर रही है।

बेंगलूरु से सैन फ्रांसिस्को के लिए फ्लाइट एआई-175, सप्ताह में दो बार सोमवार और गुरुवार को बोइंग 777-200एलआर विमान से संचालित होगी। यह फ्लाइट बेंगलूरु से 1430 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 1700 बजे (स्थानीय समय) सैन फ्रांसिस्को पहुंचेगी।

सैन फ्रांसिस्को से बेंगलूरु के लिए वापसी की फ्लाइट एआई-176 शनिवार व मंगलवार को संचालित होगी और 2030 बजे (स्थानीय समय) सैन फ्रांसिस्को से 0230+1 बजे बेंगलूरु पहुंचेगी।

हैदराबाद से शिकागो के लिए फ्लाइट एआई-107 सप्ताह में एक बार संचालित होगी जो हैदराबाद से 1250 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 1805 बजे (स्थानीय समय) पर शिकागो पहुंचेगी।

शिकागो से हैदराबाद के लिए वापसी की फ्लाइट एआई-108 हर बुधवार को शिकागो से 2130 बजे (स्थानीय समय) पर रवाना होगी और बोइंग 777एलआर विमान द्वारा 0040+1 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

बेंगलूरु और हैदराबाद के यात्री सैन फ्रांसिस्को और शिकागो की यात्रा में उल्लेखनीय लाभ का आनंद लेंगे क्योंकि इससे सफर आसान होगा। वर्तमान में, एअर इंडिया दिल्ली से न्यूयॉर्क, नेवार्क, वॉशिंगटन, सैन फ्रांसिस्को और शिकागो और मुंबई से नेवार्क के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट संचालित करती है।

अधिक जानकारी के लिए, यात्री एयरइंडिया डॉट इन पर लॉग ऑन कर सकते हैं या टोल फ्री नंबर 1860 233 1407 पर कॉल कर सकते हैं।

About The Author: Dakshin Bharat