मिशन-150 हासिल करने में कोई संदेह नहीं : येड्डीयुरप्पा

मिशन-150 हासिल करने में कोई संदेह नहीं : येड्डीयुरप्पा

बेंगलूरु। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डीयुरप्पा ने सोमवार को कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि विधानसभा चुनाव-२०१८ में भाजपा को राज्य में १५० सीटों पर जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आशानुरूप ही भाजपा को कर्नाटक में सफलता मिलेगी और कांग्रेस शासित देश के सबसे ब़डे राज्य कर्नाटक की सत्ता से कांग्रेस को उखा़डकर हम कांग्रेस मुक्त कर्नाटक करेंगे।येड्डीयुरप्पा ने प्रकाश जाव़डेकर और पीयूष गोयल को कर्नाटक भाजपा का प्रभारी और सह प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इन दो वरिष्ठ नेताओं के आने से हमारे प्रयासों को एक उत्साह और गति मिलेगी एवं राज्य में १५० विधानसभा सीटों को जीतने के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ब़डे पैमाने पर भ्रष्टाचार है और लोग उत्सुकता से इस कांग्रेस सरकार को उखा़ड फेंकने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के विभिन्न उदाहरणों को उजागर किया है। येड्डीयुरप्पा ने कहा कि निर्मला सीतारमण को प्रधानमंत्री द्वारा रक्षा मंत्री बनाने का निर्णय भी कर्नाटक में सरकार बनाने के हमारे प्रयासों को पूरा करने में काफी मदद करेगा। साथ ही अनंत कुमार हेग़डे का केन्द्रीय मंत्रिमंडल में चयन विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हमारी गतिशीलता और उत्साह को ब़ढाएगा।

About The Author: Dakshin Bharat