जगुआर ने पेश किया देश में बना एफ-पेस

जगुआर ने पेश किया देश में बना एफ-पेस

मुंबई। देश की सबसे ब़डी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने महाराष्ट्र के पुणे में अपने लोकप्रिय एसयूवी एफ-पेस का स्थानीय विनिर्माण शुरू कर दिया है। देश में इसकी एक्स शोरूम कीमत ६० लाख दो हजार रुपए रखी गई है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि दो लीटर क्षमता और चार सिलिंडर वाले डीजल इंजन के साथ इसे पेश किया गया है। इसमें स्पोर्ट्स कार की खूबियां हैं। इसमें अडेप्टिव एलईडी हेडलाइट, एक्टिविटी की, वाई-फाई हॉटस्पॉट और प्रो सर्विस जैसे फीचर हैं। इसमें १०.२ इंच का टच स्क्रीन दिया गया है। इसके साथ १० रंगों के विकल्प वाली मूड लाइटिंग, ३८० वाट का मेरिडियन साउंड सिस्टम, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर रिक्लाइन सीट जैसी खूबियां भी हैं। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में लांचिंग के समय से ही जगुआर एफ-पेस ने भारतीय ग्राहकों का मन मोह लिया है। देश में ही बने एफ-पेस ’’मेक इन इंडिया’’ की सरकार की नीति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

About The Author: Dakshin Bharat