माधुरी पर शो बनाएंंगी प्रियंका

माधुरी पर शो बनाएंंगी प्रियंका

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस और डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित ने अपने जीवन पर बनने वाले अमेरिकी शो के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कार्यकारी निर्माता के रूप में प्रियंका चोप़डा के चयन को सही कदम बताया है। माधुरी को जब इसके बारे में पता चला तो वह काफी चौंक गईं, लेकिन उन्हें यह फैसला काफी अच्छा लगा। माधुरी ने कहा कि, जब मुझे श्री (राव) ने वर्ष २०१६ की गर्मियों में अपने इस विचार के बारे में बताया कि वह अमेरिका में मेरे जीवन से प्रेरित एक सीरीज बनाना चाहते हैं तो मैं हैरान रह गई। श्री राव न्यूयॉर्क के एक लेखक हैं। माधुरी ने श्रीराम नेने से शादी करने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और अमेरिका के डेनवर में जाकर घर बसा लिया था। इस समय वह दो बेटों की मां हैं। माधुरी ने पांच साल पहले बॉलीवुड में फिर वापसी की और अब वह लगातार अपने काम को लेकर काफी बिजी हैं।

About The Author: Dakshin Bharat