ओलंपिक में गर्मी को मात देने के लिए जापान करेगा कृत्रिम बर्फबारी!

ओलंपिक में गर्मी को मात देने के लिए जापान करेगा कृत्रिम बर्फबारी!

टोक्यो ओलंपिक 2020

टोक्यो/एएफपी। अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान तापमान को नियंत्रित करने के लिए टोक्यो में कृत्रिम बर्फबारी का सहारा लिया जा सकता है, जिसका शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इस ट्रायल को नौकायन टेस्ट स्पर्धा के दौरान किया गया जहां कर्मचारियों पर हिमपात कराया गया।

आयोजन समिति के सदस्य ताका ओकामुरा ने कहा, हम गर्मी से होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। यह पूरे वातावरण को ठंडा करने के लिए नहीं हो रहा लेकिन जब बर्फ की फुहारें दर्शकों को छुएंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा।

कृत्रिम बर्फबारी

इन खेलों की तैयारियों के लिए ‘टोक्यो 2020’ के आयोजकों की काफी प्रशंसा हुई है। निर्माण कार्य तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा है। आईओसी के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा है कि उद्घाटन समारोह में एक साल से भी कम समय बचा है लेकिन टोक्यो सबसे अच्छा मेजबान बनने को तैयार है।

आयोजकों के लिए हालांकि प्रचंड गर्मी सिरदर्द की तरह साबित हो रही है और अगर खेलों के दौरान ऐसी गर्मी रही तो खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और दर्शकों के लिए यह परेशानी का सबब बन सकती है।

About The Author: Dakshin Bharat