गुजरात में भाजपा का दमदार प्रदर्शन, 150+ पर आगे

एक सीट पर समाजवादी पार्टी भी आगे है

कांग्रेस की सीट में कमी नजर आ रही है

गांधीनगर/दक्षिण भारत। गुजरात विधानसभा चुनाव मतगणना में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की सीटें भी बढ़ती दिखाई दे रही थीं, लेकिन बाद में भाजपा ने रफ्तार पकड़ी और कांग्रेस सिमटती चली गई।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 150 सीटों पर आगे है। कांग्रेस सिर्फ 18 सीटों पर आगे चल रही है। बड़े दावे कर चुनाव प्रचार करने वाले अरविंद केजरीवाल की 'आप' का प्रदर्शन भी फीका ही रहा। उनकी पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है।

एक सीट पर समाजवादी पार्टी भी आगे है। 

उधर, समाचार चैनलों की रिपोर्ट पर गौर करें तो यहां भाजपा 156 सीटों पर आगे बताई जा रही है। कांग्रेस की सीट में कमी नजर आ रही है। वह 17 पर आगे बताई जा रही है। अन्य 3 सीटों पर आगे हैं।

About The Author: News Desk