छत्तीसगढ़ में होंगे 2 उपमुख्यमंत्री, रमन सिंह को ​मिलेगा यह 'खास' पद

हफ्तेभर से जारी अटकलें समाप्त हो गई हैं

Photo: twitter.com/drramansingh

रायपुर/दक्षिण भारत। विष्णुदेव साय को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी घोषणा के कुछ ही घंटे बाद भाजपा से एक और बड़ी खबर आ रही है। पार्टी ने विजय शर्मा और अरुण साव को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है।

वहीं, साल 2003 से 2018 तक तीन बार मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले, दिन में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के लिए आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के नाम को मंजूरी दी थी। इस तरह हफ्तेभर से जारी अटकलें समाप्त हो गई हैं।

पिछले महीने संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 90 में से 54 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। कांग्रेस सिर्फ 35 सीटें जीत पाई, जबकि उसने साल 2018 में 68 सीटें जीकर भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। 

हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को आए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कयासों का बाजार गरम था। 

About The Author: News Desk