संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई?

ये चारों लोग छह लोगों के एक समूह का हिस्सा थे

बुधवार को संसद भवन पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी थी

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन के मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि बुधवार को, जब संसद भवन पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी थी, तब दो लोग सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान दर्शकदीर्घा से लोकसभा में कूद गए। उन्होंने गैस स्प्रे से पीली गैस छोड़ी थी। उन्होंने नारे भी लगाए। इसके बाद कुछ सांसदों ने उन पर काबू पा लिया।

उसी दौरान दो अन्य आरोपी अमोल शिंदे और नीलम देवी भी संसद भवन के बाहर गैस स्प्रे से रंगीन गैस का प्रसार करते दिखे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

जानकारी के अनुसार, ये चारों लोग छह लोगों के एक समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने घटना की योजना बनाई थी। इस संबंध में यूएपीए और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About The Author: News Desk