संविधान की रक्षा करना स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलिः राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को एकजुट करने वाला संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है

Photo: @IndianNationalCongress FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा करना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को एकजुट करने वाला संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के सपनों को एकजुट करने वाला हमारा महान संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा और उनके प्रति निष्ठा ही अमर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा, ‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द!’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी अपने देशवासियों से संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है।

रमेश ने एक पोस्ट में कहा, ‘देश की विविधता में एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।’

उन्होंने कहा, ‘आज गणतंत्र दिवस पर हम बाबा साहेब के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संकल्प दोहराते हैं।’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हम तब तक अपनी आवाज उठाते रहेंगे, जब तक हमें न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता।’

About The Author: News Desk