चंपई सोरेन आज लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह यहां राजभवन के दरबार हॉल में दोपहर करीब 12.15 बजे आयोजित किया जाएगा

Photo: @ChampaiSoren X Account

रांची/दक्षिण भारत। झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह यहां राजभवन के दरबार हॉल में दोपहर करीब 12.15 बजे आयोजित किया जाएगा।

चंपई सोरेन को गुरुवार को मुख्यमंत्री पद के लिए नामांकित किया गया था। उन्होंने राज्यपाल से सरकार बनाने के उनके दावे को जल्द से जल्द स्वीकार करने का आग्रह किया था। बुधवार को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे दे दिया था, जिससे राज्य में राजनीतिक संकट गहरा गया।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिनकी पार्टी गठबंधन की घटक है, ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

चंपई सोरेन ने कहा था, हम एकजुट हैं। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। इसे कोई नहीं तोड़ सकता।

झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।

About The Author: News Desk