ईपीएफओ ने वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारियों की भविष्य निधि पर इतनी ब्याज दर तय की

कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर तीन साल की उच्च ब्याज दर तय की

Photo: EPFO

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ ने शनिवार को वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.25 प्रतिशत की तीन साल की उच्च ब्याज दर तय की।

मार्च 2023 में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को वर्ष 2021-22 में 8.10 प्रतिशत से मामूली बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया था।

मार्च 2022 में, ईपीएफओ ने अपने छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया था, जो वर्ष 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था।

About The Author: News Desk