कतर ने जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा किया

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस फैसले का स्वागत करता है

Photo: qatar embassy 'X' account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कतर की जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों के बारे में बड़ी खबर आई है। उन्हें कतरी अधिकारियों ने रिहा कर दिया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस फैसले का स्वागत करता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है।

बयान में कहा गया, ‘उनमें से आठ में से सात लोग भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को सक्षम करने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।’

About The Author: News Desk