चेन्नई: माधवरम बाईपास से आरटीओ रेडहिल्स टोल गेट तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए पत्र लिखा

एस अशोक मोदी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को पत्र लिखा

उन्होंने लिखा कि हाल के समय में सुबह से शाम तक कंटेनरों और भारी वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक हो गई है

चेन्नई/दक्षिण भारत। भाजपा के जिला सचिव, गवर्नमेंट विंग एस अशोक मोदी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर माधवरम बाईपास से आरटीओ रेडहिल्स टोल गेट तक फ्लाईओवर के लिए अनुरोध किया है।

उन्होंने लिखा कि इस क्षेत्र में रहने वाली आम जनता की ओर से अनुरोध करते हैं कि माधवरम बाईपास से आरटीओ रेडहिल्स टोल गेट तक एक फ्लाईओवर के निर्माण पर विचार किया जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग जीएनटी रोड पर विशेष रूप से भारी यातायात प्रवाह है और यह माधवरम से रेडहिल्स तक उच्च दुर्घटना संभावित क्षेत्र भी है।

उन्होंने लिखा कि हाल के समय में सुबह से शाम तक कंटेनरों और भारी वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक हो गई है। इस सड़क से गुजरना खतरनाक है, खासकर दोपहिया वाहनों के लिए ज्यादा जोखिम होता है। 

एस अशोक मोदी ने लिखा कि फ्लाईओवर बनाने से इस मार्ग पर भीड़भाड़ और यातायात प्रवाह कम हो जाएगा और अधिकांश वाहनों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। यातायात प्रवाह को कम करने के लिए अध्ययन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि माधवरम राउंड से हाल ही में निर्मित फ्लाईओवर ने यातायात प्रवाह को कम करने में मदद नहीं की है, क्योंकि भारी वाहनों की आवाजाही तेज गति से बढ़ रही है। इस विशेष मार्ग पर भीड़ को कम करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण करने का समय आ गया है। इससे यहां जोखिम मुक्त सवारी करने में बहुत मदद मिलेगी।

About The Author: News Desk