घटती हिंदू आबादी पर रिपोर्ट डरावनी है: प्रह्लाद जोशी

उन्होंने कहा, सरकारों को इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेना चाहिए और वैकल्पिक उपायों के बारे में सोचना चाहिए|

Photo: pralhadvjoshi FB page

हुब्बल्ली/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि ’रिलिजियस माइनॉरटी: ए क्रॉस-कंट्री एनालिसिस’ शीर्षक वाली रिपोर्ट एक ’डरावनी’ तस्वीर पेश करती है और समाज एवं सरकारों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए| जोशी ने कहा कि उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है उन्होंने इसके बारे में केवल मीडिया में पढ़ा है|

जोशी ने संवाददाताओं से कहा, ''जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर एक रिपोर्ट आई है| समाज और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए| यह एकमात्र उम्मीद है क्योंकि यह सभी मीडिया में प्रमुखता से सामने आया है, चाहे वह समाचार पत्र हों या समाचार चैनल|’’

 उन्होंने कहा, यह रिपोर्ट डरावनी है| सरकारों को इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेना चाहिए और वैकल्पिक उपायों के बारे में सोचना चाहिए| कारणों के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि कारण क्या हैं|

उन्होंने कहा, इस पर संपूर्ण अध्ययन करने की जरूरत है|

About The Author: News Desk