कर्नाटक: बीवाई विजयेंद्र बोले- कांग्रेस सरकार की एक साल की उपलब्धियां शून्य हैं

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने सिद्दरामैया के नेतृत्व वाली सरकार पर कड़ी टिप्पणी की

Photo: BYVijayendra FB page

कलबुर्गी/दक्षिण भारत। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने सिद्दरामैया के नेतृत्व वाली सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है, लेकिन इसकी उपलब्धियां शून्य हैं।

बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि कर्नाटक में विकास ठप हो गया है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। कर्नाटक की जनता पूछ रही है कि राज्य में सरकार है भी या नहीं?

बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि कर्नाटक में हत्याएं हो रही हैं, अधिक से अधिक 'लव जिहाद' के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की कोई परवाह नहीं है।

बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि कल राज्य विकास निगम के एक चार्टर्ड अकाउंट ने आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में उन्होंने 187 करोड़ रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का जिक्र किया है।

बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि नोट में उल्लेख किया गया है कि इस राशि को जारी करने के लिए उस पर संबंधित मंत्री का दबाव था। भाजपा ने मांग की थी कि मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और मुख्यमंत्री को जांच करनी चाहिए।

About The Author: News Desk