लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर हो रहा मतदान, वाराणसी भी शामिल

ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी हो रहे हैं

Photo: @CEOBihar X account

वाराणसी/चंडीगढ़/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें वाराणसी भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार सीटों, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और चंडीगढ़ के अलावा झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है।

ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी एक साथ हो रहे हैं।

चुनाव मैदान में कुल 904 प्रत्याशियों में अन्य प्रमुख उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और अभिनेत्री कंगना रनौत हैं।

इस चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3,574 तृतीय लिंग मतदाताओं सहित 10.06 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान करने के पात्र हैं।

About The Author: News Desk