मंडी सीट के आ गए रुझान, ऐसा है कंगना का प्रदर्शन

यह भौगोलिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है

Photo: KanganaRanaut FB page

शिमला/दक्षिण भारत। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के समर्थकों के लिए अच्छी खबर है। इस सीट के शुरुआती रुझानों में कंगना ने 2,000 वोटों की बढ़त बना ली है। उनके सामने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह मैदान में हैं।

बता दें कि यह कंगना रनौत की पहली सियासी पारी है, जबकि विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

हिमाचल प्रदेश की यह लोकसभा सीट अपने प्राचीन मंदिरों के लिए जानी जाती है। यह भौगोलिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है, जो इस बार कंगना की वजह से हॉट सीट बन चुका है। 

मंडी लोकसभा सीट पहले कांग्रेस का गढ़ थी। हालांकि पिछले दो लोकसभा चुनावों में यहां से भाजपा कमल खिलाने में कामयाब रही है। यहां से साल 2014 में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा जीते थे। उन्होंने कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को बड़े अंतर से हराया था।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी रामस्वरूप शर्मा ने यहां से जीत दर्ज की थी।

About The Author: News Desk