प. बंगाल में भाजपा को बढ़त मिलने से तृणकां को नुकसान?

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है

Photo: AITCofficial FB page

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। 

डाक मतपत्रों की शुरुआती गिनती के बाद तृणमूल कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 17 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, टीवी चैनलों के अनुसार भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है।

हालांकि, एक बंगाली समाचार चैनल ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस और सीपीआई (एम) एक-एक सीट पर आगे हैं।

About The Author: News Desk