कांग्रेस के कन्हैया कुमार कैसा दिखा रहे हैं कमाल?

कन्हैया कुमार के खाते में 95754 वोट आए हैं

Photo: kanhaiya.kumar FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। राष्ट्रीय राजधानी की उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 122445 वोट मिल चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के कन्हैया कुमार के खाते में 95754 वोट आए हैं।

इस तरह भाजपा के मनोज तिवारी 26691 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट से 28 उम्मीदवार मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी के अशोक कुमार भी 1785 वोट ले चुके हैं। 

हालांकि भाजपा और कांग्रेस के अलावा जितने उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें से बसपा उम्मीदवार को छोड़कर किसी ने भी 1000 का आंकड़ा पार नहीं किया है। 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से नोटा को 857 वोट मिले हैं यानी शीर्ष तीन उम्मीदवारों के बाद सबसे ज्यादा वोट नोटा के खाते में आए हैं।

About The Author: News Desk