लोकसभा चुनाव: बेंगलूरु की चारों सीटों पर भाजपा का जलवा

बेंगलूरु मध्य लोकसभा सीट पर भाजपा के पीसी मोहन आगे चल रहे हैं

बेंगलूरु ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सीएन मंजूनाथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत की ओर अग्रसर नजर आ रही है। हालांकि जैसे-जैसे नए आंकड़े आ रहे हैं, उससे वोटों के अंतर में घटत-बढ़त हो रही है। 

बेंगलूरु मध्य लोकसभा सीट पर भाजपा के पीसी मोहन आगे चल रहे हैं। उन्हें 634418 वोट मिल चुके हैं। उन्होंने 18722 वोटों के अंतर से कांग्रेस के मंसूर अली खान को पीछे छोड़ दिया है। यहां 11757 वोट नोटा को मिल चुके हैं।

बेंगलूरु उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शोभा करंदलाजे 266836 वोटों से आगे चल रही हैं। उनके खाते में अब तक 970924 वोट आ चुके हैं। यहां कांग्रेस ने प्रो. एमवी राजीव गौड़ा को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 704088 वोट मिल चुके हैं। यहां 13314 मतदाताओं ने नोटा को चुना है।

बेंगलूरु ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सीएन मंजूनाथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अब तक 1075553 वोट ले चुके हैं और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डीके सुरेश को 268094 वोटों के बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। सुरेश को 807459 वोट मिल चुके हैं। यहां 10633 वोट नोटा के हिस्से में आए हैं।

बेंगलूरु दक्षिण लोकसभा सीट पर भी भाजपा का जलवा कायम है। यहां उसके उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने 727537 वोट लेकर बड़े अंतर से कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को पछाड़ दिया है। दोनों के बीच 268077 वोटों का फासला है। यहां भी लोगों ने खूब नोटा ​दबाया और उसे 7617 वोट मिल चुके हैं।

About The Author: News Desk