हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाया?

'मुंज्या' एक युवक के गांव की यात्रा से जुड़ी कहानी है

Photo: maddockfilms Instagram account

मुंबई/दक्षिण भारत। बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का चलन बढ़ता जा रहा है। इसी सिलसिले में नई फिल्म 'मुंज्या' भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। अगर इसके घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने पहले दिन 4.21 करोड़ रुपए कमा लिए। इसके निर्माताओं ने यह जानकारी दी है।

'मुंज्या' में शरवरी, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज ने भूमिकाएं निभाई हैं। इसके शुक्रवार को रिलीज होने के बाद फिल्मप्रेमियों में इसकी काफी चर्चा है। 

इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। वहीं, निर्माण दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने किया है।

मैडॉक फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि 'मुंज्या' ने पहले दिन 4.21 करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए हैं।

उसने कहा, 'आपके प्यार के लिए शुक्रिया। 'मुंज्या', परिवारों और बच्चों के लिए एक मनोरंजक फ़िल्म है। यह अब सिनेमाघरों में आ चुकी है! तो अपनी टिकट बुक करें और अपने नज़दीकी थिएटर में इसे देखें!

बता दें कि 'मुंज्या' एक युवक के गांव की यात्रा से जुड़ी कहानी है। वह अपने परिवार के एक रहस्य का पता लगाने वीरान जगह पर जाता है तो उसका सामना 'मुंज्या' से होता है। उसके बाद कहानी कई रोमांचक घटनाओं के साथ आगे बढ़ती है। 'मुंज्या' फिल्म की शूटिंग कोंकण इलाके में हुई थी।

About The Author: News Desk