आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चुने गए

सुबह, नायडू को सर्वसम्मति से तेदेपा विधायक दल का नेता चुना गया

Photo: tdp.ncbn.official FB page

अमरावती/दक्षिण भारत। तेदेपा सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में राजग का नेता चुना गया।

विजयवाड़ा में आयोजित तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को चुना।

आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी राजग की बैठक में शामिल हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नायडू का समर्थन किया।

इस अवसर पर चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'भाजपा, जनसेना और तेदेपा के सभी विधायकों ने मुझे राजग सरकार के आंध्र प्रदेश के आगामी मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी सहमति दे दी है।'

इससे पहले सुबह, नायडू को सर्वसम्मति से तेदेपा विधायक दल का नेता चुना गया। तेदेपा नेता के अचेन नायडू ने यह जानकारी दी।

इसी तरह, जनसेना के संस्थापक पवन कल्याण को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना गया।

About The Author: News Desk