संरा का अनुमान: जनसंख्या वृद्धि का रिकॉर्ड बनाएगा भारत, इतने साल तक रहेगा सबसे आगे!

आने वाले 50-60 वर्षों में विश्व की जनसंख्या में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है ...

Photo: unitednations FB page

संयुक्त राष्ट्र/दक्षिण भारत। संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि भारत की जनसंख्या साल 2060 के दशक के प्रारंभ में लगभग 1.7 अरब तक पहुंच जाने का अनुमान है। उसके बाद इसमें 12 प्रतिशत की कमी आएगी, लेकिन यह देश पूरी शताब्दी के दौरान विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बना रहेगा।

यहां जारी विश्व जनसंख्या संभावना 2024 रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 50-60 वर्षों में विश्व की जनसंख्या में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है, जो 2080 के दशक के मध्य तक लगभग 10.3 अरब के शिखर पर पहुंच जाएगी, जो साल 2024 में 8.2 अरब होगी।

चरम पर पहुंचने के बाद वैश्विक जनसंख्या में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है, जो सदी के अंत तक घटकर 10.2 अरब रह जाएगी।

भारत, जो पिछले वर्ष चीन को पीछे छोड़कर विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया था, साल 2100 तक उसी स्थान पर बना रहेगा।

About The Author: News Desk