चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हुए

उन्होंने खुद का अपमान होने का आरोप लगाकर झामुमो से इस्तीफा दिया था

Photo: @ChampaiSoren X account

रांची/दक्षिण भारत। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले वे वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से जुड़े रहे थे।

इससे पहले उन्होंने कहा, 'मैं बहुत विचार-विमर्श के बाद भाजपा में शामिल हो रहा हूं। वहां से मैं आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए काम करूंगा।'

सोरेन ने कहा, 'उनकी आबादी घट रही है और मैं इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाऊंगा। भाजपा में शामिल होने के बाद, मैं मुझे सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों को निभाऊंगा।'

बता दें कि चंपई सोरेन झारखंड में कोल्हन टाइगर के नाम से भी जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार की नीतियों और कामकाज की शैली के कारण पार्टी छोड़ रहे हैं।

हेमंत सोरेन के इस्तीफे और बाद में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को 2 फरवरी को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

उन्होंने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने पुन: मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

About The Author: News Desk