'प्रमुख वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए अमेरिका करना चाहता है भारत के साथ काम'

बाइडन प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी ने दिया बयान

Photo: joebiden FB Page

वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। बाइडन प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों सहित कुछ प्रमुख वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए भारत के साथ काम करने का इच्छुक है।

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) की उप सीईओ निशा देसाई बिस्वाल की यह टिप्पणी इस सप्ताह उनकी भारत यात्रा से पहले आई है।

बिस्वाल ने कहा, 'यह इस बारे में नहीं है कि भारत को किस तरह की मदद की जरूरत है, बल्कि यह है कि अमेरिका और भारत किस तरह मिलकर समस्याओं का समाधान करने के लिए काम कर रहे हैं।'

भारत रवाना होने से पहले बिस्वाल ने कहा, 'हमने हमेशा कहा है कि यदि आप भारत में इसका समाधान नहीं करते हैं, तो आप इसे दुनिया के लिए हल नहीं कर सकते।' 

यह चार वर्षों में उनका पहला भारत दौरा है और डीएफसी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में यह उनका पहला दौरा था। डीएफसी अमेरिका की एक विकास वित्त संस्था और एजेंसी है।

About The Author: News Desk