एग्जिट पोल: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किसकी बन रही है सरकार?

एग्जिट पोल सीमित आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित संभावनाओं की ओर संकेत ​करते हैं

फोटो: संबंधित पार्टियों के फेसबुक पेजों से।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार शाम को एग्जिट पोल जारी हो गए। 

अगर हरियाणा की बात करें तो यहां रिपब्लिक-मैट्रिज़ के सर्वे में कांग्रेस को 55-62, भाजपा को 18-24, जेजेपी को 0-3, इनेलो को 3-6 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इसी तरह पीपुल्स पल्स के सर्वे में कांग्रेस को 55, भाजपा को 26, जेजेपी को 0-1, इनेलो को 2-3 और अन्य को 3-5 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

ध्रुव रिसर्च के सर्वे में कांग्रेस को 57-64, भाजपा को 27-32 और अन्य को 5-8 सीटें मिलने का अनुमान है।

दैनिक भास्कर का सर्वे भी कांग्रेस के सत्ता में लौटने का संकेत देता है। इसके अनुसार, कांग्रेस को 44-54, भाजपा को 19-29, जेजेपी को 0-1, इनेलो को 1-5 और अन्य को 4-9 सीटें मिल सकती हैं।

इसी सर्वे में जम्मू—कश्मीर में भाजपा को 20-25, जेकेएनसी (नेशनल कॉन्फ्रेंस व कांग्रेस को संयुक्त रूप से) 35-40, पीडीपी को 4-7 और अन्य को 12-16 सीटें मिलने के संकेत हैं।

गुलिस्तान न्यूज के अनुसार, कांग्रेस को 3-6, भाजपा को 28-30, एनसी को 28-30, पीडीपी को 5-7 और अन्य को 8-16 सीटें मिल सकती हैं।

पीपुल्स पल्स के सर्वे में कांग्रेस को 13-15, भाजपा को 23-27, एनसी को 33-35, पीडीपी को 7-11 और अन्य को 4-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में भाजपा को 27-32, जेकेएनसी को 40-48, पीडीपी को 6-12 और अन्य को 6-11 मिलने की बात कही गई है।

बता दें कि एग्जिट पोल्स सीमित आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित संभावनाओं की ओर संकेत ​करते हैं। ये सही भी हो सकते हैं और गलत भी।

About The Author: News Desk