जापान के इस संगठन को मिलेगा वर्ष 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार

इस जमीनी आंदोलन को हिबाकुशा के नाम से भी जाना जाता है

Photo: Nobel Prize Website

ओस्लो/दक्षिण भारत। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा कर दी है। द्वितीय विश्वयुद्ध के परमाणु बम विस्फोटों में जीवित बचे लोगों के जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नोबेल समिति ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा, 'समिति ने वर्ष 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को देने का फैसला लिया है।'

समिति ने कहा, 'हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम हमले में जीवित बचे लोगों के इस जमीनी आंदोलन को हिबाकुशा के नाम से भी जाना जाता है।'

उसने बताया, 'उक्त संगठन परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व बनाने के अपने प्रयासों तथा गवाहों के माध्यम से यह प्रदर्शित करने के लिए शांति पुरस्कार प्राप्त कर रहा है कि परमाणु हथियारों का प्रयोग कभी भी दोबारा नहीं किया जाना चाहिए।'

About The Author: News Desk