झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

पार्टी ने कुल 66 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है

Photo: BJP FB Page

रांची/दक्षिण भारत। भाजपा ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसके मुताबिक, धनवार से बाबूलाल मरांडी, राजमहल से अनंत ओझा, बोरियो (अजजा) से लोबिन हेम्ब्रम, लिटिपाड़ा (अजजा) से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर (अजजा) से नवनीत हेम्ब्रम, शिकारीपाड़ा (अजजा) से परितोष सोरेन और नाला से माधव चंद्र महतो को टिकट दिया गया है।

इसी तरह जामताड़ा से सीता सोरेन, दुमका (अजजा) से सुनील सोरेन, जामा (अजजा) से सुरेश मुर्मू, जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, सारठ से रणधीर कुमार सिंह, देवघर (अजा) से नारायण दास, पोड़ैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महगामा से अशोक कुमार भगत को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने कोडरमा से डॉ. नीरा यादव, बरकट्ठा से अमित कुमार यादव, बरही से मनोज यादव, बरकागांव से रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, सिमरिया (अजा) से उज्ज्वल दास पर दांव लगाया है।

भाजपा ने बगोदर से नागेंद्र महतो, जमुआ (अजा) से डॉ. मंजू देवी, गांडे से मुनिया देवी, गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी, बरमो से रवींद्र पांडे, बोकारो से बिरंची नारायण, चंदनकियारी (अजा) से अमर कुमार बाउरी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता और धनबाद से राज सिन्हा को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने कुल 66 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

About The Author: News Desk