निर्दोष नागरिकों की हत्या करना और हिंसा फैलाना अपराध हैं: प्रियंका वाड्रा

वाड्रा ने गांदरबल में हुए आतंकवादी हमले में मौतों पर शोक व्यक्त किया

Photo: priyankagandhivadra FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकवादी हमले में हुईं मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या करना और लोगों के बीच हिंसा और आतंक फैलाना मानवता के खिलाफ अपराध हैं।

बता दें कि कि रविवार को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों के हमले में एक डॉक्टर और छह मजदूरों की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने यह हमला उस समय किया, जब गांदरबल के गुंड में सुरंग परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों, जिनकी संख्या कम से कम दो थी, ने मजदूरों के समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें स्थानीय और बाहरी लोग शामिल थे।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गांदरबल में कायराना आतंकवादी हमले में पांच मजदूरों समेत छह नागरिकों की हत्या अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा, 'निर्दोष नागरिकों की हत्या करना तथा आम जनता में हिंसा और आतंक फैलाना मानवता के विरुद्ध अपराध है। पूरा देश इसके खिलाफ एकजुट है।'

उन्होंने कहा, 'शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'

About The Author: News Desk