बेंगलूरु/दक्षिण भारत। शहर के कृष्णराजपुरम राममूर्तिनगर जैन संघ के तत्वावधान में मुमुक्षु संताेष कर्नावट की हाेने वाली दीक्षा के सम्मान में वरघाेड़ा निकाला गया और उनका सम्मान किया गया। डाॅ. प्रतिभाश्रीजी व आस्थाश्रीजी के सान्निध्य में 10 फरवरी काे गणेशबाग में मुमुक्षु संताेष कर्नावट की दीक्षा हाेगी।
रेणु सुराणा ने स्वागत गीत गाया, जीतू बागमार ने विचार व्यक्त किए। इस माैके पर दीक्षार्थी संताेष कर्नावट ने संयम जीवन का महत्व बताते हुए दीक्षा में पधारने हेतु संघ से निवेदन किया।
श्रावक संघ, महिला मंडल, युवक मंडल ने दीक्षार्थी के निर्णय की अनुमोदना की। संघ के मंत्री रिखबचंद मेहता ने धर्मसभा का संचालन करते हुए सबका आभार व्यक्त किया।