मुंबई/दक्षिण भारत। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के शो पर दिए गए बयान को लेकर मचे बवाल के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
बता दें कि सोमवार को रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लैटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।
बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। कई लोगों ने उनके पॉडकास्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के विपक्षी नेताओं ने उनकी आलोचना की है।
इलाहाबादिया के एक्स पर 600,000 से अधिक, इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन और यूट्यूब चैनल पर 10.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वे समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना के पात्र बन गए हैं।
इलाहाबादिया के खिलाफ कई जगह शिकायतें आई हैं। गुवाहाटी में भी एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से सुलभ ऑनलाइन शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।