Dakshin Bharat Rashtramat

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर, एक पुलिसकर्मी की मौत

कांकेर में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर, एक पुलिसकर्मी की मौत
Photo: PixaBay

बीजापुर/दक्षिण भारत। नक्सलियों के खिलाफ ताजा अभियान में छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के कम से कम 22 सदस्य मारे गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर जिले में 18 नक्सली मारे गए, जबकि कांकेर इलाके में बीएसएफ और राज्य पुलिस के डीआरजी जवानों की संयुक्त टीम ने चार माओवादियों को मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक कांकेर में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी।

उन्होंने बताया कि बीजापुर में हुई मुठभेड़ में एक पुलिस जवान की भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर जंगल में सुबह करीब सात बजे गोलीबारी शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र (बीजापुर में) में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से 18 नक्सलियों के शव, हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) इकाई के एक जवान की भी मुठभेड़ में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभियान अभी जारी है।

About The Author: News Desk

News Desk Picture