Dakshin Bharat Rashtramat

महाराष्ट्र: भाजपा ने अभियान चलाकर 1.51 करोड़ नए सदस्य बनाए!

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ...

महाराष्ट्र: भाजपा ने अभियान चलाकर 1.51 करोड़ नए सदस्य बनाए!
Photo: ckbawankule FB Page

नागपुर/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को बताया कि हाल में चलाए गए अभियान के दौरान कम से कम 1.51 करोड़ लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है।

बावनकुले नागपुर में भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

वरिष्ठ नेता ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सभी सदस्यों के लिए पार्टी पहचान पत्र बनाए।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 1.51 करोड़ लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है।

बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा के इतिहास में, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रदेश अध्यक्ष थे, तब पार्टी ने 97 लाख सदस्य बनाए थे और अब पार्टी के साथ एक करोड़ से ज्यादा सदस्य जुड़ चुके हैं।
 
उन्होंने अभियान की सफलता के लिए महाराष्ट्र भाजपा के बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों की सराहना की।

बावनकुले ने कहा कि अगले दो वर्षों में महाराष्ट्र में लगभग 36 नए पार्टी कार्यालय खुलेंगे। 

About The Author: News Desk

News Desk Picture