‘छिछोरे’, ‘गुड न्यूज़’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना जटिलताओं के कारण निधन

‘छिछोरे’, ‘गुड न्यूज़’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना जटिलताओं के कारण निधन

‘छिछोरे’, ‘गुड न्यूज़’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना जटिलताओं के कारण निधन

फोटो स्रोत: इंस्टाग्राम अकाउंट।

मुंबई/दक्षिण भारत। हिंदी और मराठी फिल्मों की अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। यह खबर सोशल मीडिया में आने के बाद उनके सह-कलाकारों और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

अभिलाषा ने ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’, ‘गुड न्यूज़’ और ‘छिछोरे’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर शोहरत पाई थी। इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों ‘तुझा मांझा अरेंज मैरिज’, ‘बायको देता का बायको’ और ‘पिप्सी’ में भी काम किया था।

अभिलाषा हाल में कोरोना संक्रमित हुई थीं, जिसके बाद उन्होंने बुधवार को आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पति और बेटा हैं। अभिनेता संजय कुलकर्णी ने अभिलाषा के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें अभिलाषा की खराब सेहत के बारे में पता चला। वे बनारस गई थीं, वहां उन्हें बुखार हो गया। मुंबई आने पर जांच कराई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

कुलकर्णी ने बताया कि उन्होंने अभिलाषा से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन दोनों मोबाइल फोन बंद थे। फिर रात करीब 8.30 बजे खबर मिली कि अभिलाषा नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि यह खबर हिला देने वाली थी। अभिलाषा को जीवन में बहुत कुछ हासिल करना था। वे बहुत दयालु और मेहनती कलाकार थी। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

अभिनेता व निर्देशक शशांक उदपुरकर ने कहा, ‘अभिलाषा पाटिल बहुत मेहनती और ऊर्जावान सह-कलाकार थीं। हमने ‘प्रवास’ में साथ काम किया था। यह दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे अभिलाषाजी।’

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

इंडि गठबंधन पर बोले नड्डा- जो जिंदगीभर खिलाफ लड़े, आज भ्रष्टाचार करने के लिए साथ हो गए इंडि गठबंधन पर बोले नड्डा- जो जिंदगीभर खिलाफ लड़े, आज भ्रष्टाचार करने के लिए साथ हो गए
'आज भारत का साधारण मानव भी विकसित भारत के संकल्प के लिए साथ आकर खड़ा हो गया है'
कम्युनिस्टों और कांग्रेस पर शाह का हमला, बोले- दोनों ही अस्तित्व खोते जा रहे हैं
मुझे जाति में नहीं, बल्कि 'न्याय' में दिलचस्पी है: राहुल गांधी
पित्रोदा के बयान पर मचा घमासान, मोदी बोले- कांग्रेस नहीं चाहती कि भार​तीय अपनी संपत्ति बच्चों को दें
'संपत्ति का बंटवारा': सैम पित्रोदा के बयान के बाद भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी ज़ुबानी जंग
'संपत्ति के बंटवारे' की चर्चा के बीच सैम पित्रोदा ने दिया बड़ा बयान
कांग्रेस ने फिर उठाया 'संपत्ति' का मुद्दा, खरगे ने बोला भाजपा पर हमला