'अंतिम' के नए गीत 'कोई तो आएगा' में सलमान खान के एक्शन मोड का जलवा

'अंतिम' के नए गीत 'कोई तो आएगा' में सलमान खान के एक्शन मोड का जलवा

फिल्म 26 नवंबर को ज़ी स्टूडियो द्वारा रिलीज़ होगी


मुंबई/दक्षिण भारत। सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का अगला गाना 'कोई तो होगा' सुपरस्टार पर फिल्माया गया एक एक्शन मोंटाज नंबर है, जिसमें सलमान रॉ फॉर्म में नज़र आ रहे है। यह गाना उनके फैंस को उत्साहित कर देगा। 

इस गाने में केजीएफ फेम रवि बसरूर का संगीत है। इसे रवि बसरूर और शब्बीर अहमद ने लिखा है। बैकग्राउंड वोकल्स रवि बसरूर और उनकी टीम के हैं। गाने में सलमान के करैक्टर को एक्शन मोड में दिखाया गया है। वीडियो में सलमान डिस्टिंक्टिव एक्शन अवतार में हैं। इसका म्यूजिक भी शानदार है।

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' मेगास्टार के प्रशंसकों और आम तौर पर फिल्म और फिल्म में सलमान के करैक्टर के साथ दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर रहा है। यही वजह है कि फिल्म की घोषणा के बाद से ही सलमान खान के प्रशंसकों को रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 

फ़िल्म से जुड़े हर असेट के साथ प्रत्याशा काफी बढ़ गई है। अब तक, 'अंतिम' में सलमान का एक बिल्कुल अलग अवतार देखने मिल रहा है, जो एक शांत दिमाग वाला पुलिसकर्मी है, जो अपना आपा नहीं खोता है, लेकिन चीजों को एक अलग तरीके से संभालता है, जो कि उनके अन्य कैरेक्टर्स के अतीत में भी रहा है। 

फिल्म 26 नवंबर को ज़ी स्टूडियो द्वारा रिलीज़ होगी। 'अंतिम' के साथ दो साल के लंबे इंतजार के बाद सलमान खान सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। 

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News