राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू होंगी राजग की उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू होंगी राजग की उम्मीदवार

भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की


नई दिल्ली/भाषा। झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार होंगी। भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल हुए।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है।

मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल के आधार पर भाजपा नीत राजग मजबूत स्थिति में है और उसे यदि बीजद या आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस जैसे दलों का समर्थन मिल जाता है तो उसकी जीत निश्चित हो जाएगी।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

मोदी का प्रहार- मेहनत कर जो सं​पत्ति बनाई, कांग्रेस सरकार बनने के बाद आपसे लूट लेगी मोदी का प्रहार- मेहनत कर जो सं​पत्ति बनाई, कांग्रेस सरकार बनने के बाद आपसे लूट लेगी
मोदी ने कांग्रेस के लिए कहा, 'ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं'...
जनसभा को संबोधित करते समय अचानक बेहोश हुए नितिन गडकरी
'विरासत पर टैक्स': शाह बोले- लोग सैम पित्रोदा के बयान को गंभीरता से लें
इंडि गठबंधन पर बोले नड्डा- जो जिंदगीभर खिलाफ लड़े, आज भ्रष्टाचार करने के लिए साथ हो गए
कम्युनिस्टों और कांग्रेस पर शाह का हमला, बोले- दोनों ही अस्तित्व खोते जा रहे हैं
मुझे जाति में नहीं, बल्कि 'न्याय' में दिलचस्पी है: राहुल गांधी
पित्रोदा के बयान पर मचा घमासान, मोदी बोले- कांग्रेस नहीं चाहती कि भार​तीय अपनी संपत्ति बच्चों को दें